ब्रैकिंग : सीएम धामी समेत 67 विधायकों ने किया राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

0
766

(राजेन्द्र चौहान)

 

+दो कांग्रेस और एक भाजपा के विधायक ने नही किया वोट,

+बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अभी नही कर पाए मतदान

+भाजपा की तरफ से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास नही कर पाए मतदान

+कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ओर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास खराब स्वस्थ्य के चलते नही पहुंच पाए विधानसभा,

देहरादून, राष्ट्रपति चुनाव के लिए देहरादून विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के विधायकों को भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। एनडीए की राष्टपति उम्मीदवार को लेकर सीएम धामी ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार एक तरफा चुनाव जीत रही है, क्योंकि उनकी जीत तभी सुनिश्चित हो गयी थी जब उनके नाम की घोषणा हुई थी और आज उत्तराखंड से वो बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही ।
बता दें कि सुबह 10 बजे से ही विधानसभा परिसर में वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा के रूम नंबर 321 को पोलिंग सेंटर बनाया गया है। वोटिंग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगी। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो कुल 70 विधायक वोट डाल रहे हैं। इधर, वोटिंग से पहले बीजेपी चार गैर भाजपाई विधायकों का समर्थन जुटाने में कामयाब रही है। जिसमें दो निर्दलीय और बसपा के दो विधायक शामिल हैं।