Friday, July 24, 2026
HomeStatesUttarakhandअब 16 जुलाई की जगह इस तारीख को होगा हरेला पर्व की...

अब 16 जुलाई की जगह इस तारीख को होगा हरेला पर्व की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा  हरेला 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित। दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुलग्नक-1 एवं 4 के क्रमांक – 12 पर हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध सम्यक् विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments