Sunday, April 28, 2024
HomeStatesUttar Pradeshघोर कलयुग! भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने दो भतीजों की...

घोर कलयुग! भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने दो भतीजों की कर दी हत्या परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज (आरएनएस)। भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित होकर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने दोनों बच्चों के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मेजा थानान्तर्गत हरगढ में मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। बच्चों की मौत अस्पताल में देर रात हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पुत्र शंकर भारतीय गांव हरगढ़ थाना मेजा के हरगढ़ गांव निवासी संजय के दो बच्चों लकी (5) और अभि (3) वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया। भाभी से संजय की बहन पूजा (35) ने घटना को अंजाम दिया। पूजा करीब वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाकर वापस घर आ रहे हैं।
डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना के बाद से ही बुआ फरार चल रही है।  वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments