Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedयात्रियों को आकर्षक पैकेज और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ...

यात्रियों को आकर्षक पैकेज और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ इंडिया ट्रेवल मार्ट का समापन

देहरादून, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट का समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस मार्ट में यात्रियों को आकर्षक पैकेज और लोकप्रिय पर्यटन स्थल की विस्तार से जानकारी दी गई।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित मार्ट में ट्रेवल एंड टूरिज्म शोकेस और कान्क्लेव में यात्रा व्यापार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पर्यटन स्टाल में उत्तराखंड और गुजरात अव्वल रहे। जबकि मार्ट के अंतिम दिन शनिवार को घरेलू व अन्य पर्यटन की संभावनाओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान ट्रेवल एजेंटों, पैन इंडिया के टूर संचालकों और उत्तरखंड पर्यटन व गुजरात पर्यटन के अधिकारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड पर्यटन को होम स्टे, साहसिक और पर्यटन निवेश प्रोत्साहन व गुजरात पर्यटन को धोलावीरा (विश्व यूनेस्को विरासत स्थल) और स्टैच्यू आफ यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टाल पुरस्कार से नवाजा गया।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उपनिदेश योगेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिए पहले से तय गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए उत्तराखंड लगातार काम कर रहा है। आइसीएम ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शोकेस और कान्क्लेव की निरंतर सफलता देश में यात्रा सेवाओं की बढ़ती मांग और घरेलू और बाहर जाने वाले यात्रियों की खर्च करने की शक्ति को दर्शाती है।

 

 

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आयोजित की दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

देहरादून, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छत्रपति शिवाजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देहरादून मंडल में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके तहत आमजन को संस्कृति एवं राष्ट्रीय धरोहरों से रूबरू करवाते हुए अपनी थाती को सहेजने को प्रेरित किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, शनिवार को छायाचित्र प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। यह दो दिनों के लिए आमजन के लिए खुली रहेगी। छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्र के एवं उत्तराखंड के प्रमुख स्मारकों-स्थलों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। अधीक्षण पुरातत्वविद व रसायनज्ञ शिल्पा रतूड़ी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अधीक्षण पुरातत्वविद देहरादून मंडल मनोज कुमार सक्सेना ने इतिहास के पन्नों में गुम देश की महान विभूतियों को याद रखने की अपील की। इस दौरान सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद राम किशोर मीणा, सहायक पुरातत्वविद डा. कविता बिष्ट मेंगवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments