Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandयूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे...

यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे : सीएम धामी

देहरादून, उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं, इन शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments