पिंडर नदी गिरी आर्मी जवान की कार, एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को किया बरामद

0
518

चमोली, डीसीआर चमोली द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि बीती रात देवाल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया था जिसमें एक व्यक्ति लापता है। उक्त सूचना पर एसआई पुष्कर सिंह जीना के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास देवाल-सुयालकोट-मानमती मोटर मार्ग पर रैन एवं गरसूं गांव के बीच एक कार वाहन संख्या यूके 07 FF 0499 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिरकर पिंडर नदी में समा गई जिसमें रैन गांव निवासी एवं भारतीय सेना के 14 गढ़वाल राइफल में तैनात 32 वर्षीय जवान प्रमोद सिंह पुत्र महिपाल सिंह बिष्ट की दर्दनाक मौत हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त आर्मी जवान के शव को ढूंढ निकाला व नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।