पटवारी लेखपाल पेपर लीक मामला : एसआईटी ने एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
585

हरिद्वार, राज्य में हुये पटवारी/लेखपाल पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़ा गया आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह संजीव दुबे का मौसेरा भाई है जिसके कहने पर उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थिओ की निगरानी की थी और इस काम के उसे 10000 रूपये भी दिए थे। एसआईटी ने इस पेपर धांधली के 31 नकलची अभ्यर्थियों की पूरी कुंडली की जानकारी हासिल कर ली है तथा सभी जेल भेजे गए आरोपियों पर एसआईटी ने गैंगस्टर भी लगा दी है । एसआईटी हरिद्वार ने इस प्रकरण में सोनू कुमार उर्फ खडकू पुत्र इलमचन्द निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डा सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किया जिसमें सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है।