ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ेगा ‘आंवला घाट पुल

0
231

‘वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार’

,’क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री धामी और गोवर्धन पंत का जताया आभार’

पिथौरागढ़, जनपद के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चण्डाक बांस आंवला घाट ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क और रामगंगा नदी पर ‘आंवला घाट पुल’ के निर्माण की सौगात मिलने पर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के विकास से जुड़ी इस बहुप्रतीक्षित और ऐतिहासिक मांग को पूरा करने पर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पुल और सड़क मार्ग क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस विकास कार्य को धरातल पर उतारने और शासन स्तर पर निरंतर पैरवी करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन पंत के भगीरथ प्रयासों और दृढ़ संकल्प की पुरजोर सराहना की गई।

रामगंगा नदी पर आंवला घाट पुल बनने से ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी, इस मार्ग में हाट कालिका मंदिर और पाताल भुवनेश्वर पर्यटन स्थल तथा व्यापारिक दृष्टि से भी यह सड़क मार्ग अत्यंत उपयोगी साबित होगा । विधायक फकीर राम टम्टा के सार्थक सहयोग से सड़क मार्ग आज अपने अस्तित्व पर आया, स्थानीय जनता को आने जाने की सुविधा के साथ व्यापारिक क्षेत्र के लिए भी अति महत्वपूर्ण मार्ग होगा, जिससे व्यापारियों को कम समय में कम लागत पर यहां अपना व्यापार भी कर पाएंगें, वहीं इससे दैनिक यात्रियों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और कृषि उत्पाद वितरण को भी नई दिशा मिलेगी।

क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और गोवर्धन पंत के समर्पित प्रयासों से वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है, जिससे जन-जीवन सुगम और समृद्ध बनेगा।

May be an image of text

 

May be an image of ticket stub and text

May be an image of blueprint, ticket stub and text