देवशाल / केदारघाटी, केदारघाटी के ग्राम देवशाल की होनहार बेटी अनुष्का देवशाली ने प्रतिष्ठित NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर MBBS पाठ्यक्रम में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है। अनुष्का, आचार्य नवीन देवशाली की सुपुत्री हैं। उनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र और केदारघाटी में हर्ष की लहर है।
बिटिया की इस बड़ी कामयाबी पर ग्राम प्रधान शुभम देवशाली ने उन्हें गांव की ओर से हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ग्राम प्रधान ने कहा कि अनुष्का की इस शानदार सफलता से न केवल उनके माता-पिता और परिवार, बल्कि पूरे गांव और समस्त केदारघाटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी




