देहरादून, उत्तराखंड़ के राजनैतिक परिदृश्य में एक नयी राजनैतिक दल ने अपनी दस्तक दे दी, स्थानीय प्रेस क्लब में सोमवार को “सनातन जनता पार्टी” का औपचारिक रूप से गठन और शुभारंभ हो गया । सनातन जनता पार्टी” की स्थापना जन-कल्याण, पारदर्शी शासन, सामाजिक सद्भाव, प्रकृति और मानव सभ्यता के बीच संतुलन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों रूबरू होते हुये विजय सिंह पंवार, विशाल सिंह पंवार और दिनेश सिंह पंवार ने बताया कि वे पिछले कुछ महीनों से एक साथ मिलकर नए राजनैतिक दल ने गठन का प्रयास कर रहे थे। हम आज इस ऐतिहासिक शुभ दिन 8 जून 2026 पर इस नए राजनीतिक दल का “सनातन जनता पार्टी” के औपचारिक घोषणा करते हैं, साथ ही प्रत्यक्ष सरकक्षकों के रूप हमारे पिता-पिता के साथ-साथ श्री कलम सिंह रावत (सुपरवाइज़र-सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त), उमरोद सिंह रावत (सूबेदार मेजर-सेवानिवृत्त), उदय सिंह पंवार (स्कूल शिक्षक-सेवानिवृत्त) और प्रेम सिंह नेगी (कप्तान-सेवानिवृत्त व पूर्व पार्षद नगर निगम देहरादून), बख्तावर सिंह राणा (जलनिगम से सेवानिवृत्त) उल्लेखनीय हैं।
संस्थापक विजय सिंह पंवार ने कहा कि हमारी पार्टी प्रेरणा स्वरूप- भारत के वैदिक साहित्य के शाश्वत मूल्यों का आश्रय लेती है और व्यापक सनातन मानवतावाद—”वसुधैव कुटुंबकम” (अर्थात् संपूर्ण विश्व एक परिवार है)—को आत्मसात करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के मूल तत्वों को पुनर्जीवित करने तथा एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ आध्यात्मिक चेतना नीतियों का मार्गदर्शन करे और नैतिक स्पष्टता समस्त निर्णयों का आधार हो।
इस मौके पर संस्थापक सदस्य ने मीडिया के लिए जारी बयान में पार्टी के लक्ष्य और विज़न के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द से जल्द आगामी चुनाव में भाग लेने के लिए चुनाव चिह्न पाने और पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय चुनाव आयोग) को ज़रूरी दस्तावेज़ सौंपने की प्रक्रिया में है। इसके साथ ही, पार्टी जल्द ही अपने सदस्यता कार्यक्रम और भविष्य की गतिविधियों की घोषणा करेगी, इस मौके सनातन जनता पार्टी से जुड़ी महिलायें और पुरुष भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।



Recent Comments