Tuesday, April 16, 2024
HomeStatesUttarakhandआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका हरियाणा के सीएम खट्टर का पुतला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका हरियाणा के सीएम खट्टर का पुतला

देहरादून, हरियाणा में मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं पर हुई लाठीचार्ज का उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड आशा कार्यकत्री यूनियन और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सदस्य देहरादून के राजपुर रोड स्थित सीटू कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने गांधी पार्क तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली |

गांधी पार्क के बाहर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं, सहायिकाओं की मांगों को पूरा करने के लिए वार्ता न करने का आरोप लगाया। सीटू के महामंत्री लेखराज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं पर लाठीचार्ज और मुकदमा दर्ज करना श्रमिकों के अधिकारों पर हमला है। महिला समिति की प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल ने कहा कि संगठन महिला उत्पीडऩ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जानकी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरियाणा आंगनबाड़ी कार्यकत्ताओं के आंदोलन का समर्थन करते हैं और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। इस दौरान यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला, उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, राजेंद्र पुरोहित, रजनी गुलेरिया, नुरेशा अंसारी, लक्ष्मी पंत , बिंदा मिश्र, सुनीता चौहान, भगवंत पयाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments