Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandचकराता विधायक प्रीतम सिंह के घर के घर लगा बधाई देने वालों...

चकराता विधायक प्रीतम सिंह के घर के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

विकासनगर। चकराता के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह के घर पर शुक्रवार सुबह से ही जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। चकराता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का आवागमन हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने चकराता क्षेत्र की जनता के आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा कृत संकल्प हैं। चकराता के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह चुनाव जीतने के बाद अभी यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर ही कार्यकर्ताओं को मिल रहे हैं। जहां शुक्रवार सुबह से ही चकराता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का आने जाने का सिलसिला बना हुआ है। प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अपनी जीत का श्रेय प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज वह जहां भी हैं और जो भी हैं उसके पीछे चकराता क्षेत्र की जनता की मेहनत, विश्वास और आशीर्वाद है। कहा कि चकराता क्षेत्र में भाजपा के पिछले कार्यकाल में बड़ी उपेक्षा की गयी है। बावजूद उन्होंने चकराता क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य करवाये हैं। कहा कि आगे भी वे चकराता क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हैं। वहीं चकराता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह को बधाई दी और हमेशा साथ देने का वायदा किया। उधर, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने में प्रीतम सिंह सुबह से व्यस्त रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments