Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandअणू गांव के पास सेब से लदी पिकअप खाई में पलटी, वाहन...

अणू गांव के पास सेब से लदी पिकअप खाई में पलटी, वाहन सवार दो युवकों की मौत

देहरादून, सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू किया। खाई से शवों को बाहर निकाला। जिन्हें राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के टिकोची से पिकअप सेब लेकर देहरादून मंडी जाते वक्त जेपीआरआर हाईवे पर अणू गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments