देहरादून, रविवार 2 जनवरी 2022 को थाने पर अभिषेक पुत्र श्री हरपाल सिंह निवासी 154 ऋषिनगर अधोइवाला थाना रायपुर ने आकर तहरीर दी कि मेरा मकान आमवाला में निर्माणाधीन है, जिसका नक्शा एमडीडीए से पास हो चुका है |
दिनांक 31/12/2021 को मेरे निर्माणाधीन मकान पर दो व्यक्ति जो अपने आप को एमडीडीए देहरादून का अधिकारी बता रहे थे, जिनके द्वारा अपना नाम रवि रंजन व सुधांशु पांडे बताया गया और मेरे से ₹80000 की मांग की जो मेरे से अभी तक ₹50000 रुपए हड़प चुके हैं |
मेरे द्वारा जब एमडीडीए कार्यालय में जाकर इनके संबंध में जानकारी की गई तो एमडीडीए कार्यालय द्वारा बताया कि इस नाम से हमारे कार्यालय में कोई भी व्यक्ति काम नहीं करता है, मुझे शक है कि इन दोनों व्यक्तियों द्वारा फर्जी MDDA अधिकारी बनकर मुझसे ₹50,000 हड़प दिए हैं, जिनमें से एक अभियुक्त रवि रंजन को हमारे द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया है इस संबंध में थाना रायपुर पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त सुधांशु पांडे की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी रायपुर द्वारा दो टीमों का गठन किया गया है |
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :
रवि रंजन पुत्र अशोक साह, उम्र 29 वर्ष निवासी डोभालवाला नेशविला रोड थाना कोतवाली नगर मूल निवासी ग्राम लखमीनिया मार्केट थाना बलिया जिला बेगूसराय बिहार |




