देहरादून, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने बैंक प्रबंधन की कर्मचारी-विरोधी नीतियों और लंबित मांगों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन और दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। फेडरेशन के निर्णय के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी कर्मचारी आगामी 25 और 26 मई 2026 को पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। यदि इन दिनों कोई सार्वजनिक अवकाश होता है, तो हडताल 27 मई 2026 को जारी रहेगी। आज, 7 मई 2026 को आंदोलन के कार्यक्रम के तहत देहरादून सहित देशभर के विभिन्न केंद्रों पर प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। एसबी आईएसए के उपमहासचिव श्री कमल सिंह ने स्पष्ट किया है कि बैंक प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन और कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी इस आंदोलन का मुख्य कारण है।
प्रमुख मांगें और मुद्दे-रिक्त पदों पर भर्तीः
पिछले 29 वर्षों से मेसेंजर के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त, सशस्त्र गार्डो और पर्याप्त लिपिक कर्मचारियों की कमी से बैंक की सुरक्षा और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
पेंशन और वित्तीय अधिकारः
एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प देने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है। आउटसोर्सिंग पर रोकः स्थायी प्रकृति के कार्यों को बाहरी एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की गई है. जो नौकरी की सुरक्षा और ग्राहक डेटा की गोपनीयता के लिए खतरा है।
पदोन्नति और स्थानांतरण:
2019 के बाद शामिल हुए कर्मचारियों के लिए ‘इंटर सर्कल ट्रांसफर को फिर से शुरू करने और करियर प्रोग्रेसिव स्कीम की समीक्षा की मांग की गई है।
अन्य मुद्देः चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार, क्रॉस-सेलिंग के नाम पर ग्राहकों को गलत उत्पाद बेचने (Mis-selling) पर रोक, और बोर्ड में कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति शामिल है।
उपमहासचिव श्री कमल सिंह ने बताया कि आज (07 मई) को देश भर के LHO/AO केंद्रों पर प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। इसके बाद आंदोलन को तेज करते हुए आगामी दिनों में मौन धरना, सांसदों को ज्ञापन, कैंडल मार्च और सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, जो अंततः 25 और 26 मई की पूर्ण हड़ताल में परिवर्तित होगा।
इस अवसर पर एसबीआईएसए देहरादून कर्मचारी संघ से श्री कमल सिंह (उपमहासचिव), श्रीमती पूनम खरे (उपाध्यक्ष ओबीसी यूनियन) श्री अनिल शर्मा (सहायक महासचिव) अभिलेख थापा (सहायक महासचिव) श्री आनंद सिंह रावत (रीजनल सेक्रेटरी), नीरज ध्यानी (जोनल सेक्रेटरी). श्रीमती दीपशिखा ललेरिया (जोनल सेक्रेटरी), श्री राजकुमार गर्ग (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), ध्रुव कुकरेती, दर्शन सिंह असल, सौरभ बिष्ट, अभिलव दास एवं अन्य कर्मचारी सदस्य उपस्थित थे।



Recent Comments