Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttar Pradeshपुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर अखिलेश ने पुलिस पर जताया अविश्वास, कहा- आप चाय...

पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर अखिलेश ने पुलिस पर जताया अविश्वास, कहा- आप चाय में जहर दे दोगे…

लखनऊ, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर अविश्वास जताया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और यहां उन्होंने पुलिस को लेकर ऐसा बयान दिया चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के संचालक मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के सिलसिले में अखिलेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीष पर समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र भाषा उपयोग करने का आरोप है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में तीन मामले दर्ज किए है। वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी का कहना है कि मनीष की गिरफ्तारी निंदनीय और शर्मनाक है।

 

अखिलेश ने पुलिस पर जताया संदेह

मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव को देखकर पुलिस वालों ने उनके लिए चाय मंगवाई। इस बीच अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि वो पुलिस मुख्यालय की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय लाएंगे। कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगो तो? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे।

 

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजीपी मुख्यालय के बाहर धरना भी दिया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि मनीष को रिहा किया जाए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारे बाजी भी की।

 

मनीष के खिलाफ तीन मामले

बता दें कि मनीष अग्रवाल के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के नाम के ट्विटर हैंडल से रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋचा ने मनीष के साथ ही समाजवादी पार्टी के समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी थी।

 

बीजेपी ने किया पलटवार

अखिलेश यादव द्वारा चाय वाले बयान पर बीजेपी भी हमलावर हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। अखिलेश यादव ने आतंकवादियों पर भरोसा किया। अखिलेश ने आतंकवादियों को रिहा किया मगर उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा करने में उन्हें परेशान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments