ब्रैकिंग : महा विस्फोट, फिर से डराने लगा है कोरोना, आज मिले 1560, दून में सबसे ज्यादा संक्रमित

0
597

देहरादून, उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत ही चुनाव कराए जाएंगे | परन्तु इस बीच पिछले दिनों से प्रदेश में लगातार हो रहे कोरोना विस्फोट ने शासन प्रशासन को सकते में ला दिया | उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। उत्तराखंड में आज कुल 1560 मामले दर्ज किए गए जो पिछले 6 माह में अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं। हालांकि किसी भी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं है लेकिन इन आंकड़ों के बाद उत्तराखंड में विधानसभा सभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को भी सतर्क रहना होगा।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 537 नए मामले जबकि नैनीताल में 404 एवं हरिद्वार में 303 दर्ज किए गए हैं।