महाकुंभ हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, भगदड़ में किच्छा निवासी महिला की मौत

0
1332

देहरादून, महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड वासियों की सहायता के लिए निम्नवत हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं।

उत्तराखण्ड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए मोबाईल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

सचिव आपदा प्रबंध विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुम्भ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखण्ड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार के मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

महाकुंभ में हुई भगदड़ में किच्छा निवासी महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में हुई भगदड़ में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के किच्छा उपमंडल की रहने वाले एक महिला की भी मौत हुई है। बताया गया है कि महिला का शव आज सुबह बरामद हुआ है।
मिल रही जानकारी के अनुसार प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को महाकुंभ के लिए किच्छा से तीन बसे रवाना हुई थीं। इनमें से एक बस में किच्छा के वार्ड नंबर तीन स्थित किशोर चिकित्सालय के नजदीक रहने वाली 57 वर्षीय गुड्डी देवी अपने बेटे बहू के साथ रवाना हुई थी। जब महाकुंभ में भगदड़ मची तो गुड्डी देवी अपने बेब बहू से बिछड़ गईं। गुड्डी देवी का शव आज सुबह मिला। अभी तक प्रशासन ने शव को परिजनों के हवाले नहीं किया है।