कार्ड धारकों के बाद राशन डीलरों पर मेहरबान हुई सरकार

0
532

सरकार की तरफ से समय-समय पर राशन कार्ड धारकों के ल‍िए अलग-अलग घोषणाएं की जाती हैं. इनमें फ्री राशन से लेकर आयुष्‍मान कार्ड बनवाने तक की सुव‍िधा कार्ड धारकों को म‍िल रही है.

लेक‍िन अब यूपी सरकार ने प्रदेश के 80 हजार कोटे की दुकान वालों (राशन डीलर) के ल‍िए बड़ी घोषण की है. सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की तरफ से कोटेदारों के ल‍िए दो बड़ी घोषणाएं की गई हैं, इन ऐलान के बाद वे आर्थ‍िक रूप से पहले से ज्‍यादा मजबूत हो सकेंगे.

सभी 80 हजार कोटेदारों को होगा फायदा
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की घोषणा के बाद कोटे की सभी 80 हजार दुकानों को लोगों की सुविधा के लिए जनसेवा केंद्र (CSC) के रूप में डेवलप किया जाएगा. इससे उनकी इनकम बढ़ेगी. इसके अलावा सभी कोटेदारों का कमीशन भी 20 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल बढ़ाया जा रहा है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राशन की सभी दुकानों को सीएससी के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर साइन क‍िए गए.

20 प्रति क्‍व‍िंटल के ह‍िसाब से बढ़ा कमीशन
अब कोटेदारों का कमीशन 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल होने जा रहा है. दोनों ही घोषणाएं प्रदेश के कोटेदारों को ध्‍यान में रखकर की गई हैं. आपको बता दें लंबे समय से कोटेदारों को 70 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल का कमीशन द‍िया जाता है. राशन डीलरों की तरफ से काफी समय से इसे बढ़ाने की मांग की जा रही थी. अब सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है. कोटेदार के यहां पर सीएससी की सुविधा शुरू होने से गांव के लोगों और क‍िसानों को अपने नजदीक ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी.

राशन डीलर के यहां म‍िलेंगी ये सेवाएं
आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम उज्जवला कनेक्शन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ी सर्व‍िस, पासपोर्ट एवं पैन का आवेदन, डिजि पे, ई कोर्ट सेवाएं, स्किल डेवलपमेंट : स्कीम व पाठ्यक्रम, जॉब पोर्टल्स, ई डिस्ट्रिक्ट सर्विसेज, ई स्‍टैंप, ई वाहन सारथी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, बैंक मित्र, बैंक से जुड़ी सर्व‍िसेज, इंश्योरेंस सर्व‍िसेज, फास्टटैग सर्व‍िस, सिबिल रिक्वेस्ट, यूटिलिटी बिल पेमेंट, मोबाइल / डीटीएच रिचार्ज, आईइटीआर आद‍ि सुव‍िधाएं म‍िल सकेंगी.