Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandसड़क दुर्घटना के उपरांत ऋषभ पंत की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन...

सड़क दुर्घटना के उपरांत ऋषभ पंत की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन नागरिक डीजीपी से होंगे सम्मानित

देहरादून, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने यह घोषणा की है, दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत जी घायल हुए, उनकी मदद करने को आगे आये हरियाणा रोडवेज़ चालक व परिचालक एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की ‘गुड सेमेरिटन’ स्कीम के अंतर्गत सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है।

पुलिस महानिदेशक की अपील : अपने आस-पास घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आएं। उत्तराखण्ड पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी।

सुश्री रेखा यादव, सर्वेश पंवार एवं चन्द्रशेखर आर. घोडके पुलिस अधीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

देहरादून, सहायक पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सुश्री रेखा यादव, श्री सर्वेश पंवार एवं श्री चन्द्रशेखर आर. घोडके (समस्त आईपीएस 2019 बैच) आज दिनांक 02, जनवरी, 2023 को पुलिस मख्यालय में श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड से भेंट करने पहुंचे। पुलिस महानिदेशक ने उन्हें पुलिस अधीक्षक पद के बैच पहनाए और बधाई दी।

प्रमोशन : 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

देहरादून, उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन को तोहफा, 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का ताहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments