‘पुलिस अधीक्षक हुए अपराध के खिलाफ सख्त, अपराधियों के भीतर हुआ भय व्याप्त’
बागेश्वर, मुख्य कृषि अधिकारी बागेश्वर पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार,5 फरवरी को वादी सुघर सिंह वर्मा (मुख्य कृषि अधिकारी बागेश्वर) पुत्र स्व0 दीनदयाल वर्मा, स्थाई निवासी-सैक्टर H हाउस न0- 55-383 आशियाना कानपुर रोड लखनऊ, थाना-कृष्णानगर (उ0प्र0) द्वारा कोतवाली बागेश्वर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र बावत स्वयं के सरकारी वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल ने 4 फरवरी को 22.15 बजे रात्रि उनके कमरे चौरासी बागेश्वर में जाकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चला देने सम्बन्धी दिया गया, वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में *मु0अ0सं0-12/2023 धारा- 307/504 भा0द0वि0 बनाम अभियुक्त उमेश कलवाल पुत्र दीवान सिंह,निवासी-ग्राम-ढूंगा पाटली, पोस्ट-माल्ता, थाना-कोतवाली, जिला-बागेश्वर (सरकारी वाहन चालक) उम्र-39 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रहलाद सिंह के सुपुर्द की गयी।
जनपद पुलिस अधीक्षक अपराध के खिलाफ सख्त निर्देश के कारण अब अपराधियों के भीतर भय व्याप्त है, घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल व प्रभावशाली निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में अभियुक्त उमेश कनवाल को दिनांकः05-02-23 को मेहनरबूंगा (समड़ मंदिर) के पास से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयोग किए गए एक अदद तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस भी बरामद किया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :
अभियुक्त के विरुद्द कोतवाली बागेश्वर में ही पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है जिनका विवरण निम्नवत् है :
01-मु0अ0सं0- 121/20 धारा-323/504/506 भा0द0वि0,
02- मु0अ0सं0 76/19 धारा 307/323/504/506 भादवि ।
पुलिस टीम का विवरण :
वरिष्ठ उ0नि0 प्रहलाद सिंह कोतवाली बागेश्वर
हे0का0 सुनील बहुगुणा कोतवाली बागेश्वर
हे0का0 तारा गड़िया कोतवाली बागेश्वर
आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर




