Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandमसूरी देहरादून मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 36 लोग बस में...

मसूरी देहरादून मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 36 लोग बस में थे सवार, 17 लोग घायल

मसूरी, लगातार हो रही बारिश से जहां कई मार्ग अवरूद्ध हैं वहीं सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ रहा है, आज मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई मिली जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटना आज दोपहर को हुई जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments