Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowयूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में एक्सिडेंट, पुलिस की...

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में एक्सिडेंट, पुलिस की गाड़ी से टकराई एंबुलेंस, कई घायल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाल-बाल एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए हैं। दरअसल, ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ लोगों को चोट भी आई है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग के रास्ते खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक वाहन के गति के नियंत्रण खो जाने के कारण का एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दरोगा और डॉक्टर सहित छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है,
उत्तरी सीतापुर के एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुरक्षित हैं। एंबुलेंस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट में शामिल वाहन सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच गए। घटना के पास आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि किसी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वाहन आपस में टकरा गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments