Friday, July 24, 2026
HomeEntertainmentबाबा केदार के धाम पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, दर्शन कर की...

बाबा केदार के धाम पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, दर्शन कर की पूजा अर्चना

देहरादून, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ पहुंचे, मन्दिर के दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। आजकल अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आए हुए थे। मंगलवार को वह सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इसके बाद अक्षय कुमार शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रूडकी जाएंगे।
कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों से ही बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह दिखा। केदारनाथ यात्रा ने बीतें वर्षो के भांति इस वर्ष भी रफ्तार पकड ली हैं, बीतें सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments