देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण में बहुप्रतीक्षित फेरबदल कर दिया है। आज सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। कुल 19 कार्मिकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। mdda vc बनने के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर वीसी की ओर से अब जाकर कार्मिकों को दायित्व बांटे गए हैं।
|पिछले दिनों जब उनके द्वारा दो अभियंताओं के तबादले किये गए थे तभी से संकेत मिलने लगे थे वे बहुत जल्द प्राधिकरण में बदलाव करेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द कुछ सीनियर अधिजारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही प्राधिकरण के एक सीनियर अभियंता अधिकारी के हस्तक्षेप को कम किया गया है। जबकि कुछ भरोसेमंदों को आगे लाया गया है। प्राधिकरण काफी समय से अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य शैली जनता के हासिये में खड़ा रहा है और बार बार भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरता रहा है, अब देखना होगा कि इस परिवर्तन के बाद प्राधिकरण की कार्य शैली में क्या फर्क आता है ?


ब्रैकिंग : अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रयागराज, यूपी में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। दरअसल, अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सीधा हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में अतीक और अशरफ शिकार हो गए हैं। फिलहाल अतीक अहमद और अशरफ के शवों को मेडिकल कॉलेज ले गया है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है। अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है। आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद से लगातार पूछताछ हो रही है। इसी मामले को लेकर अशरफ से भी पूछताछ हो रही है। 2 दिन पहले दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल अतीक अहमद पुलिस रिमांड पर था। लेकिन अचानक इस हमले को अंजाम दिया गया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि 3 लोगों ने यह फायरिंग की है। फायरिंग के बाद तीनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अतीक अशरफ हत्याकांड : सीएम योगी ने बुलाई हाई लेवल बैठक
प्रयागराज, यूपी के प्रयागराज में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या तब हुई है जब अतीक और अशरफ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस के सुरक्षा घेरे में ले जाया गया था। इस हत्याकांड को लेकर लगातार योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। यही कारण है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्याकांड को लेकर उच्च मस्तरीय बैठक कर रहे हैं |
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौजूद है। सूत्रों ने बताया है कि योगी आदित्यनाथ इस घटना को लेकर पूरी तरीके से सक्रिय हो गए हैं
दूसरी ओर इस को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं। इसके अलावा ओवैसी ने भी एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए हैं।
दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है…। हालांकि, यहां उन्होंने किसी घटना का जिक्र नहीं किया है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। हालांकि, पुलिस ने जल्द हमलावरों को पकड़ लिया। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है।





