रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि विकासखण्ड के न्याय पंचायत सारी व न्याय पंचायत चोपड़ा में खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। खेल महाकुंभ में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रर्दशन कर अपना दमखम दिखाया।
बता दें कि खेल महाकुंभ के तहत जनपद की सभी न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, इन खेलों में अंडर 19 छात्र छात्राओं एंव अंडर 14 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। न्याय पंचायत सारी व न्याय पंचायत चोपड़ा के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
न्याय पंचायत सारी के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा कब्बडी, खो-खो,दौड़,ऊँची कूद-लंबी कूद, भाला फ़ेंक,कॉक फाइट आदि प्रतियोगिताओ में अपना अपना दमखम दिया।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यातिथि ग्राम प्रधान कोठगी सुनीता देवी नेगी, एंव इंटर कॉलेज कोठगी के प्रधानाचार्य कोठगी धर्मेंद्र सिंह पँवार द्वारा किया गया, इस दौरान छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत भी गाया गया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता देवी नेगी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में आये सभी प्रतिभागियों बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह पँवार ने कहा कि आज हमारे विद्यालय में न्याय पंचायत सारी के विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया,ओर बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल,प्रमाणपत्र,नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छैत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Recent Comments