Tuesday, July 28, 2026
HomeStatesUttarakhandटौंस नदी पर बने नये पुल का एक हिस्सा ध्वस्त, पुलिस ने...

टौंस नदी पर बने नये पुल का एक हिस्सा ध्वस्त, पुलिस ने आवाजाही रोकी

देहरादून, दून में सोमवार सायं से लगातार हो रही बारिश ने दुश्वारियां पैदा कर दी, बारिश के इस कहर से बल्लूपुर-पांवटा नेशनल हाईवे (चकराता रोड) पर प्रेमनगर के निकट नंदा की चौकी क्षेत्र में नए बने पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। चकराता रोड़ प्रेमनगर में टौंस नदी पर बने इस पुल पर करीब 15 दिन पहले ही ट्रैफिक खोला गया था। करोड़ों रुपए की लगत से बने इस नए पुल का औपचारिक उद्घाटन भी अभी नहीं हुआ है। भारी बारिश के कारण पिछले साल सितम्बर में नंदा की चौकी के निकट स्थित पुराना पुल टूट गया था। करीब 9 दिन बाद नदी में पाइपों की अस्थायी पुलिया बना कर आवाजाही शुरू कराई गई थी। करीब दस माह बाद वहां नया पुल बन कर तैयार हुआ, जिस पर इसी 12 जुलाई को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सोमवार रात से देहरादून में हो रही भारी बारिश के बीच इस नए पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने से वहां विशाल गड्ढा बन गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने पुल पर आवाजाही रोक दी है और ट्रैफिक को झाझरा से प्रेमनगर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments