देहरादून, कृष्णा नगर वार्ड 12 में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सेकड़ों की संख्या में हिंदू परिवारों ने भाग लिया, हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख तपन भाई रहे, उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज हर हिंदू को अपने जीवन में पंच परिवर्तन करने चाहिए, सामाजिक समरसता, पर्यावरण सरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वा आधारित जीवन वा नागरिक कर्त्तव्यबोध जैसे पंच परिवर्तन लाने चाहिए, श्री तपन ने कहा की नारी शक्ति से आवाहन किया की नारी एक नहीं दो परिवारों को शिक्षित करती है, इसीलिए हम अपने बच्चे बच्चियों को अपनी संस्कृति अपने बोली भाषा के बारे मे बताये, अपनी बोली भाषा मे उनसे बात करें, उनसे संवाद रखे तभी हम भारत को विश्व शक्ति की और बढ़ा सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण गिरी महंत श्रीटपकेश्वर महादेव मंदिर ने भी अपने विचार रखें और समस्त हिंदू समाज को जातिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एक साथ आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा जी पूर्व प्रधानाचार्य आर्ष कन्या गुरुकुल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान अनिल डबराल एवं विशाल जिंदल जी ने किया ।
सिद्धार्थ खंडेलवाल ने बताया की हिंदू सम्मेलन में हाथ के हुनरबंद हिंदू कारीगरों जैसे नाई, कुम्हार, कारपेंटर, प्लम्बर, पेंटर,इलेक्ट्रीशियन एवं पर्यावरण मित्रों को सभी को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में श्रीमती बीना अग्रवाल कनक कला केंद्र के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम के अंत में श्रीमती वीना सूद जी के नेतृत्व में राधा कृष्ण मंदिर कीर्तन मंडली ने भव्य राम आरती की एवं समस्त हिंदू समाज ने उसमें प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सहसंयोजक आरके जैन, संजय अग्रवाल सिद्धार्थ खंडेलवाल आशीष कौशिक अंकित जोशी पार्षद नंदिनी शर्मा कंचन ठाकुर मनीषा डबराल मालिनी जिंदल, राकेश जोशी, डीपी सैनी, कमल, हिमांशु मनप्रीत आकाश आदि सभी उपस्थित रहे।



Recent Comments