Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhand5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार, क्षेत्र में...

5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के न्याय पंचायत सारी में से दुःखद घटना का समाचार है। यहां सिंद्रवाणी गांव मे गुलदार एक पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठाकर कर ले गया। गांव वाले खोजबीन में लगे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना सांय लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। जब सिन्द्रावाणी गांव में पांच वर्षीय दक्ष को आंगन के एक कोने पर स्थित शौचालय से गुलदार उठा ले गया। पास में खड़ी बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीणों इकठ्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को जंगल की ओर ले गया, काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों द्वारा सूचना बन विभाग को दी जा चुकी है। घटना के बाद पूरे छैत्र में दहसत का माहौल है। बन विभाग की टीम मौके के लिये रवाना हो गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments