नैनीताल(आरएनएस)। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार को मल्लाकोट निवासी बबीता जलाल को स्कूल जाते समय बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका सीएचसी गरमपानी में उपचार किया गया। स्थानीय दीवान सिंह ने बताया कि गांव में बंदरों के हमले में दस से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। पर वन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या के प्रति आंख मूदे बैठे हैं।




