Friday, May 8, 2026
HomeTrending Nowअंग्रेजी साहित्य के रचनाकार जेन ऑस्टेन के ढाई सौ वर्ष पूरे होने...

अंग्रेजी साहित्य के रचनाकार जेन ऑस्टेन के ढाई सौ वर्ष पूरे होने पर चर्चा का आयोजन

देहरादून, दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की पहल पर वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून के सहयोग सेअंग्रेजी साहित्य के रचनाकार जेन ऑस्टेन के 250 वर्ष पूरे होने पर एक साहित्यिक आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम वेलहम गर्ल्स स्कूल के ऑडियो विजुअल सेंटर के सभागार में किया गया l
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड तथा पूर्व मुख्य सचिवश्रीमती राधा रतूड़ी ने कार्यक्रम में सभी मंचासीन उपस्थित अतिथियों व लोगों का स्वागत करते हुए जेन ऑस्टेन के जीवन और कृतित्व पर प्रारम्भिक वक्तव्य दिया l
चर्चाकारों ने जेन ऑस्टेन के रचना संसार तथा उनके कथानकों में आये विविध पात्रों और उसके कथा विषयों के माध्यम से उनकी साहित्यिक यात्रा का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया l
कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि के तौर पर श्री एन रवि शंकर,पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड उपस्थित थे। जबकि चर्चाकार के रुप में श्री अनिल रतूड़ी, पूर्व आईपीएस एवं प्रशासक; लेखक, कवि व स्तंभकार,डॉ. रूबि गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एसीसी विंग, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून,डॉ. चेतना पोखरियाल, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी, दून विश्वविद्यालय
सुश्री युवनिका चोपड़ा, पूर्व संपादक व क्यूरेटर-वैली ऑफ वर्ड्स तथा डॉ. श्रेया गोयल, विभागाध्यक्ष, मानविकी एवं उदार कला विभाग, डीआईटी विश्वविद्यालय थी l
आज के कार्यक्रम में ऑस्टेन की दुनिया की खोज पर आधारित प्रश्नोत्तरी( क्विज़ ) तथा जेन ऑस्टेन की रचनाओं को आधुनिक शैली में पुनर्कल्पना कर उसे रचनात्मक लेखन के , रूप में प्रस्तुत करने सम्बन्धी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. प्रतियोगिता में ग्राफिक विश्व विद्यालय, डीआईटी, यूपीईस कालेज ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तराखंड और प्रधानाचार्य, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, श्रीमती विभा कपूर तथा चर्चा का संचालन दिविजा पाण्डे ने किया।
इस जश्न में एक रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता और जेन ऑस्टेन पर एक रोमांचक क्विज़ आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी टीमों की साहित्यिक बुद्धिमत्ता, त्वरित सोच और सहयोगी भावना का परीक्षण किया गया।

विजेता:
रचनात्मक लेखन:
शाक्षी वर्मा, यूपीईएस
अश्मिता चौहान, यूपीईएस
प्रियदर्शिनी मोहंती, यूपीईएस

क्विज़ :
वेल्हम गर्ल्स स्कूल
ग्राफिक एरा कॉलेज
यूपीईएस, देहरादून

इस कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें डॉ. सुधा रानी पाण्डेय, ब्रिगेडियर के जी बहल, विवेक गुप्ता, श्रीमती शांता रवि शंकर, दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के डॉ. पंकज नैथानी, चन्द्रशेखर तिवारी, डॉ. डी. के. पाण्डे, डॉ. लालता प्रसाद, सुंदर सिंह बिष्ट, डॉ. इन्दु सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments