_चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार गहरी खाई में गिरी, चालक सहित दो की मौत, तीन घायल_

0
233

_देवप्रयाग पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत एवं बचाव अभियान

 

 

*पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु पहुंचाया सीएचसी बागी

एसडीआरएफ टीम भी पहुंची मौके पर, मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी। चंडीगढ़ से आ रहा है वैगन आर कार देवप्रयाग के अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो की घटना स्थान पर मौत हो गई तीन घायल हो गए

नई टिहरी से सुरेंद्रप्रसादभट्ट )।

15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार संख्या HR-68 C-1242 देवप्रयाग से लगभग 04 किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास प्रातः 05:40 बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

 

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही देवप्रयाग पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और बिना विलंब किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में घायल तीन लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला तथा तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बागी पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना में वाहन चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ टीम की मदद से मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

 

*घायलों का विवरण*

 

1.उत्तम सिंह (उम्र 33 वर्ष)

पुत्र श्री मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, जनपद रुद्रप्रयाग।

 

2.टीशा रावत (उम्र 18 वर्ष)

पुत्री श्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग।

 

3.सुनीता देवी (उम्र 45 वर्ष)

पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग।

 

*मृतकों का विवरण*

 

1.सत्येश्वरी देवी (उम्र 72 वर्ष)

पत्नी श्री हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली।

 

2.अनिल सिंह पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली, पारतोली, जनपद चमोली, ( चालक ), उम्र 33 वर्ष

 

*पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई*

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

 

पुलिस टीम द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

 

खाई में गिरे तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी बागी पहुंचाया गया।

 

दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।