Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowकार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, एक की...

कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, एक की मौत, 4 घायल

चमोली, जनपद में जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे।

जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

घायलों की पहचान :
1. सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह चौहान।
2. संदीप चौहान(30) पुत्र धर्म सिंह चौहान।
3. सौरभ चौहान(20) पुत्र भरत सिंह।
4. किशोर चौहान(28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments