Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowआईबीआर रिकॉर्ड धारकों ने भारत को गौरवान्वित किया

आईबीआर रिकॉर्ड धारकों ने भारत को गौरवान्वित किया

देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) विभिन्न क्षेत्रों में कई शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर खबरों में है। एक मिनट में सबसे अधिक संख्या में (67) पुश-अप करने का रिकॉर्ड दिल्ली की शलेनी बंथिया ने बनाया है, जबकि हैदराबाद की डॉ. एडुपुगंती पद्मजा रानी ने सबसे अधिक (21) शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। गुरु पूर्णिमा पर परफॉर्म करने के लिए अधिकतम सांस्कृतिक टीमों (30) को आमंत्रित करने का रिकॉर्ड विजयवाड़ा के अंगा उपेन्द्र वर्मा ने बनाया है। यह ईवेंट 3 जुलाई को लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर, मंगलागिरी में हुई थी।

एक ही सत्र में अधिकतम (1148) लड़कियों को अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने का रिकॉर्ड केरल के प्रवीण चिरायथ ने बनाया। उधर, गणेशजी की आकृति वाले सबसे बड़े मंदिर का रिकॉर्ड श्री सिद्धि विनायक देवस्थान, महेमदावाद, गुजरात ने बनाया है। सबसे लंबे फ्रीस्टाइल रिले डांस मैराथन का रिकॉर्ड सिम्का के रोटारैक्ट क्लब द्वारा बनाया गया, जहां 80 प्रतिभागियों ने सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन, पुणे में 16 घंटे तक नृत्य किया। रोलर स्केट्स पर 30 मिनट तक लासो पोजीशन में सबसे ज्यादा (3592) हुला हूप स्पिन का रिकॉर्ड दिल्ली की आराध्या गुप्ता ने बनाया।

सबसे लंबी अवधि (3 घंटे 39 मिनट) तक भरतनाट्यम का रिकॉर्ड वर्धा की अर्नवी सागर राचरलावर ने बनाया, जबकि एक ही जगह 30 मिनट तक योग करने वाले (3068) दिव्यांगों का रिकॉर्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्थापित किया गया। विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान, फाइजर लि. द्वारा न्यूमोकोकल वैक्सीन पर जागरूकता हेतु 3374 डॉक्टरों ने संकल्प लेकर रिकॉर्ड बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments