Friday, October 18, 2024
HomeTrending Nowनगर निगम पार्षद अनुज सिंह सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

नगर निगम पार्षद अनुज सिंह सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

हरिद्वार 4 दिसम्बर (कुलभूषण)  हरिद्वार में कांग्रेस पार्शद अनुज सिंह सहित विभिन्न लोग प्रदेष भाजपा मुख्यालय देहरादून में प्रदेष के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में षामिल हुए इस अवसर पर भाजपा में षामिल होने वालो में कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह  नगर निगम जिला महामंत्री व्यापार मंडल राजन मेहता   शुभम  भारद्वाज  कुंवर बाली सरदार भूपेंद्र सती नरेंद्र अग्रवाल पूर्व सभासद राजकुमारी पूर्व सभासद राव गुड्डू इंद्रेश मोती सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा पवन प्रधान किशनपाल नेपाल सिंह सहित विभिन्न लोगो को  भाजपा प्रदेश मुख्यालय  पर  प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉण् रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है देश के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की भी चिंता हमारी सरकार कर रही है प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के विजन के साथ चलते हुए देश को विश्व के अग्रणीय देशों की पंक्ति में ला कर खड़ा कर दिया है अन्य दलों के कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो जन कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार बहुत बड़ा परिवार है और हमारे परिवार में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि हमारा परिवार अब और बड़ा हो रहा है। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डाण् रमेश पोखरियाल निशंक ने आज शामिल हुए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भाजपा में आने पर स्वागत किया और कहा कि मैं आप सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी एवं हम आने वाले निगम तथा लोकसभा चुनाव में पंचायत चुनाव के परिणामों को दोहराएंगे हरिद्वार की जनता ने निगम चुनाव में जो परिणाम दिए हैं वह सर्वविदित है इससे स्पष्ट होता है कि हरिद्वार की जनता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत आ रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी नीतियों से  स्वास्थ्य सेवाओंए मेडिकल कॉलेजए शिक्षाए सड़कों के क्षेत्र में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट  हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी  यतीष्वरानंद जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी पूर्व विधायक संजय गुप्ता सुरेश अनिल अरोड़ा लव शर्मा  विक्रम भुल्लरए अभिनव चौहान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो न01

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments