हरिद्वार 1 नवम्बर (कुलभूषण) देव संस्कृति विश्विद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह के दो दिवसीय आयोजन में नगर निगम एवं प्रोजेक्ट अविरल की संयुक्त सहभागिता से इस कार्यक्रम की सुव्यवस्थित कचरा प्रबंधन व्यवस्था को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आम लोगो तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
विश्विद्यालय का इस वर्ष का दीक्षांत समारोह अपने आप में अलग था जिसमें भोजन परोसने एवं उसके ग्रहण करने तक विभिन्न तरीकों से उत्पन्न कचरे को कम करने का प्रयास किया गया। इसके लिए स्टील प्लेट का प्रयोगए खाना खाने के बाद बचे खाने को अलग पात्र में डालकर उसे स्वयं धोनाए डिस्पोजेबल का ना प्रयोग किया जाना पानी पीने के लिए पुन प्रयोग की जाने वाली बोतल का प्रयोग आदि तरीकों द्वारा समारोह के दौरान कचरे को कम किया गया। एक स्टॉल लगाकर नगर निगम एवं अविरल टीम द्वारा लोगो को कचरे के प्रकार एवं उसे अलग करने के फायदों के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में नगर निगम से सुनीत विकास अर्जुन मनोज सुनील मालिक एवं विकास चौधरी उपस्थित थे। कासा ग्रीन से हिमांशु भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें । देव संस्कृति विश्विद्यालय से डॉ० अश्विनी का टीम को काफी सहयोग मिला जिनका कहना था कि इस प्रकार के आयोजन एवं प्रक्रियाओं को हर आयोजन का हिस्सा बनाकर हम अनावश्यक कूड़े को उत्पन्न होने से बचा सकते है।




