दु:खद : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात श्रद्धालुओं की मौत

0
503

(देवेन्द्र चमोली)

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड़ के केदारनाथ धाम में आज बड़ा हादसे में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से करीब 2 किमी दूर गरुड़चट्टी के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई है।

हेलीकॉप्‍टर में 7 लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है। हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी है,
खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं, पुलिस की एक टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो सकता है |

हेलीकॉप्‍टर में पायलट सहित 7 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी।
हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

01.पूर्वा रामानुज
02.कृति ब्राड
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह