Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowसाइबर ठगी : फ्लैट किराये पर लेने में गंवाए 1.06 लाख

साइबर ठगी : फ्लैट किराये पर लेने में गंवाए 1.06 लाख

देहरादून, ऑन लाइन पोस्ट देखकर किराये पर फ्लैट लेने के झांसे में दून निवासी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। बसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि अक्षत कुमार निवासी सत्य विहार कॉलोनी, विजय पार्क एक्सटेंशन ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। उन्होंने नोएडा में किराये पर फ्लैट लेने के लिए प्रापर्टी पोर्टल 99 एकड़ पर एक पोस्ट देखी। जिसे वर्मा अपार्टमेंट के नाम से डाला गया। उन्होंने पोस्ट में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसने प्रापर्टी दिखाने के नियम बताकर पीड़ित से उनके दस्तावेज लिए। इसके बाद सिक्योरिटी और अलग-अलग बहाने 1.06 लाख रुपये लिए। बाद में पीड़ित को पता लगा कि यह पोस्ट फर्जी थी। साइबर ठगों ने उन्हें चूना लगाया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी गई तहरीर वसंत विहार थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments