Friday, May 17, 2024
HomeTrending Nowबॉबी कटारिया नहीं पहुँचा कोर्ट, इंतजार करती रही दून पुलिस

बॉबी कटारिया नहीं पहुँचा कोर्ट, इंतजार करती रही दून पुलिस

देहरादून, बॉबी कटारिया के गुरुवार को कोर्ट पहुंचने का इंतजार करती रही दून पुलिस फिर झटका लगा। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक कटारिया के वकील ने यहां कोर्ट में पेशी पर लाने की हामी भरी थी। वह पेशी पर नहीं पहुंचा। अब पुलिस उसके खिलाफ कुर्की करने का वारंट हासिल करने की तैयारी कर रही है।

ब्लॉगर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाना में बीते 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने किमाडी मार्ग पर शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रैफिक भी रोका गया। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। केस दर्ज हुआ तो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी। इस मामले में कैंट पुलिस कुर्की के वारंट को घर और प्रतिष्ठानों पर पूर्व में चस्पा कर चुकी है। बॉबी कटारिया लगा‌तार दून पुलिस को चकमा दे रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments