Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandसपा नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी...

सपा नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी : सिद्दीकी

देहरादून, सपा के प्रदेश प्रभारी मतीन सिद्दीकी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी वहीं छात्रों युवाओं किसानों महिलाओं के मुद्दों को सड़क पर उतर कर उठाया जाएगा। वही भर्ती घोटालों को लेकर उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों आपस में मिले हुए हैं और नूरा कुश्ती खेलते रहते हैं। उन्होंने भर्ती घोटालों की सीबीआई की मांग उठाई। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता मशकूर अहमद कुरेशी, अतुल यादव, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, हुसैन अहमद, अनुराग कुकरेती, संदीप नेगी, संजय मल, सलीम मिकरानी, आजाद चौधरी, आरिफ वारसी, लियाकत अब्बासी, रघुवीर मेहता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments