सीएम धामी ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र, नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

0
831

देहरादून,  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी को पत्र लिखकर उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है इसके साथ ही उन्‍होंने कहा नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने प रद् कर दें।

बता दें ये वो ही नियुक्तियों हैं जिस पर विवाद पैदा हुआ है। धामी ने इस पत्र में लिखा मैं विधानसभा अध्यक्ष महोदया से अनुरोध करता हूं कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर इन्हें निरस्त करें और इस विषय में विधि सम्मत कार्रवाई करें।कांग्रेस ने रिश्‍तेदारों की भर्ती का लगाया था आरोप

बता दें कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई थी। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के युवाओं को मजबूती के साथ सामने आने का आह्वान किया था।