उत्तराखण्ड़ कैबिनेट बैठक समाप्त, जसपुर तहसील के 19 गांव अब काशीपुर तहसील में जुड़ेंगे

0
690

देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और प्रेमचंद अग्रवाल बैठक में मौजूद रहे।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

+जसपुर तहसील के 19 गांव को हटाकर काशीपुर तहसील में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।

 

+परिवहन विभाग की सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने कानिर्णय लिया गया। अभी तक उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की नियमावली लागू थी।

+केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य के तहत अब एक मंजिला मकान की जगह दो मंजिला मकान बनाए जाएंगे।केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य में कंसल्टेंसी ने अधिक मैन पावर की मांग की थी जिस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।

+526 करोड़ के जायका प्रोजेक्ट को इंप्लीमेंट करने के लिए कई पदों पर भर्ती के लिए दी गई सहमति ।

+राजस्व विभाग में सात अधिकारियों को पदोन्नति किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने पर मंत्रिमंडल के सहमति ।

+रियल एस्टेट डेवलपर में खरीदने और बेचने वाले के बीच जो खरीद बिक्री का लेटर होता था उसके लिए भारत सरकार ने एक अलग फॉर्मेट तैयार किया है जिसको प्रदेश में लागू करने पर सहमति बन गई है।