देहरादून, देश आजादी 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, इस उपलक्ष पर ‘हर घर तिरंगा’ के तहत समर्थ नारी समर्थ भारत ने सहस्त्रधारा रोड़ पर तिरंगा यात्रा निकाली, इस अवसर एकता विहार कालौनी के सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ की गढ़वाल मंडल समन्वयक सुनीता लखेड़ा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के नारों के साथ प्रात: 7 बजे स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शिव मंदिर में एकत्रित हुये वहां से प्रभात फेरी निकाल कर लोगों देश की एकता और अखंडता को हर स्थिति में मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर महिलाओं ने तिरंगे झंडे के साथ रधुपति राधव राजा राम, वंदे मातरम् की गीतों के साथ क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया | इस अवसर पर सुनीता लखेड़ा, ममता भट्ट ,अनीता सक्सेना, अनीता बोरा ,शोभा धस्माना ,रंजना भंडारी, अनीता नेगी, श्रीमती पवार,मिसेज नेगी, आदित्य गोयल ,लक्ष्मी ढोढियाल ,शुची बहुगुणा, प्रभा सलूजा, बबीता उनियाल, रजनी बर्थवाल, सुनीता बहुगुणा, अनु चौधरी ,आर के भटनागर, मुकेश गोयल ,सुशील सक्सेना ,प्रशांत बहुगुणा, दीपा भटनागर, शरद भटनागर ,निधि तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता और सुम्मी आदि लोगों ने सहभागिता निभाई |




