फिर चरमराई यातायात व्यवस्था, वेलणी में लगा जाम राहगीर व स्कूली बच्चे भी फंसे जाम में

0
687

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग-नगर क्षैत्र में विगड़ती यातायात ब्यवस्था आम जनता के लिये परेशानी खड़ी कर रही है। आज नगर क्षैत्र के वेलणी में एक घण्टे से अधिक समय तक लगे जाम ने नगर की यातायात ब्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
दोपहर करीब 12.30 बजे वेलणी में कुछ बड़े ट्रकों की आवाजाही से जाम लग गया । जाम में वाहन ही नहीं राहगीर व स्कूली बच्चे भी घण्टे भर फंसे रहे। जाम इतना भयानक था कि पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह नहीं मिल पाई ।
दरअसल आज सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण सुबह से ही बेलणी से कोटेश्वर की तरफ राहगीरों व वाहनों की खूब आलाजाही लगी रही। पुलिस की यातायात ब्यवस्था की खांमियो के चलते दोपहर होते होते बड़ा जाम लग गया। सड़क पर दो पहिया व चौपहिया वाहनों की लम्बी लाईन लग गई एक ओर भारी वारिस में राहगीरों तक को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पाया वहीं स्कलों की छुट्टी का समय होने के कारण स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। कुछ बड़े ट्रकों के भीड़ मे इंट्री के चलते जाम ने भयानक रुप ले लिया वाहन तो दूर राहगीर व स्कूल के बच्चे भी इधर उधर नहीं जा पाये करीब डेढ़ घण्टे बाद जाम खुल पाया। स्थानीय ब्यापारियों व नागरिकों ने यातायात ब्यवस्था को दुरस्त करने की मॉग की है।