Tuesday, April 29, 2025
HomeStatesUttarakhandमहिला बीडीसी सदस्य छुपायी सूचना, जांच में सामने आया सच, पद से...

महिला बीडीसी सदस्य छुपायी सूचना, जांच में सामने आया सच, पद से धोना पड़ा हाथ

रुद्रपुर, यूएस नगर के रुद्रपुर में वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत भमरौला की बीडीसी सदस्य को चार बच्चों की सूचना छिपाने पर पद से हटा दिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य को अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दोबारा भागीदारी करने का मौका नहीं मिलेगा।

वर्ष 2019 में रुद्रपुर के ग्राम भमरौला के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी आभा सिंह की ओर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए शपथपत्र की जांच की मांग की थी। पंचस्थानी चुनावालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने रुद्रपुर तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच सौंपी थी।

तहसीलदार की जांच में सामने आया कि आभा सिंह की चार संतानें हैं। ग्राम पंचायत भमरौला के परिवार रजिस्टर की नकल में भी उनकी चार संतानें होनी पाईं गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र में दो से अधिक जीवित संतान हैं के जवाब में नहीं का उल्लेख किया गया था। आभा सिंह ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम-2016 का उल्लंघन किया है। प्रत्युत्तर में भी आभा सिंह की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सीडीओ आशीष भटगाईं की ओर से जारी पत्र में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में पंचायतीराज अधिनियम का दोषी पाए जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आभा सिंह को पद से हटा दिया गया है।

 

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

देहरादन, उत्तराखंड़ से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन है। कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा। भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। राज्य गठन के बाद महिलाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस ने शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments