Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandपैरामेडिकल छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुकदमा

पैरामेडिकल छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुकदमा

देहरादून। पैरामेडिकल छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि एक मई को मोहब्बेवाला से आशारोड़ी के बीच सड़क दुर्घटना में अनुज कुमार मूल निवासी ढूगीधार, बौराड़ी की मौत हो गई थी। वह दून मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल की पढ़ाई का रहा था। मामले में अनुज के भाई मनोज कुमार ने तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments