Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखण्ड़ में उप चुनाव, 31 मई को होगा मतदान, सीएम धामी के...

उत्तराखण्ड़ में उप चुनाव, 31 मई को होगा मतदान, सीएम धामी के लिये सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी संभालेंगे मोर्चा

देहरादून, उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री धामी के लिये खाली हुई चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि ब्रज राजनगर (ओडिशा), थ्रीक्काकारा (केरल) और चंपावत (उत्तराखंड) विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 31 मई को होंगे। मतों की गिनती तीन जून को होगी।
भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से कांग्रेस की ओर से कौन टक्कर देगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया था, इस उप चुनाव में मुख्यमंत्री धामी के लिये सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। पार्टी चंपावत उपचुनाव के लिए अलग से रणनीति बना रही है। पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक में चंपावत उपचुनाव के लिए एक टीम का एलान कर दिया गया था। पार्टी अब अलग-अलग कार्यों के लिए टीमों का गठन करेगी। पार्टी ने इस सीट पर भी कमजोर बूथों पर काम शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments