Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandकोरोना ब्रैकिंग : राज्य में आज 24 घंटे में मिले 3064 कोरोना...

कोरोना ब्रैकिंग : राज्य में आज 24 घंटे में मिले 3064 कोरोना के नए मरीज, 11 की हुई मौत

देहरादून, उत्तराखण्ड़ में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम लग रही है, पिछले एक हफ्ते से तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण में आज कुछ हल्की राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3064 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 11 की मौत हो गई है और 2985 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल 31280 एक्टिव केस है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में आज सबसे ज्यादा 870 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 485, नैनीताल में 243, पौड़ी गढ़वाल में 306, टिहरी में 58, चमोली में 169, रुद्रप्रयाग में 25, चंपावत में 28, पिथौरागढ़ में 37, उधम सिंह नगर में 529, उत्तरकाशी में 99, अल्मोड़ा में 148 और बागेश्वर में 67 मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments