Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandकोरंगा ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल का दौरा, जाना मरीजों का हाल

कोरंगा ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल का दौरा, जाना मरीजों का हाल

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, भाजपा के युवा नेता और पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर सिंह कोरंगा ने सोमवार को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण किया सबसे पहले सुशीला तिवारी के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और दूर दराज से आए हुए मरीजों का हालचाल जाना। शंकर सिंह कोरंगा ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में स्थापित मरीजों का और जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की।मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है। वार्ड में भर्ती एक मरीज से शंकर सिंह कोरंगा ने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी। महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। शंकर सिंह कोरंगा ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा। यहीं पर रहिएगा। आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से बातचीत की।
योगेश शर्मा अध्यक्ष व्यापार मंडल हल्द्वानी पार्षद तन्मय रावत मोहित जोशी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल नेगी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा व मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments