Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandउक्रांद महिला प्रकोष्ठ पीएम मोदी की रैली के विरोध उतरा, भाजपा कर...

उक्रांद महिला प्रकोष्ठ पीएम मोदी की रैली के विरोध उतरा, भाजपा कर रही सरकारी तंत्र का दुरपयोग

देहरादून, पीएम मोदी की आज होने वाली रैली का उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ जबरदस्त विरोध करेगा और भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत काले झंडों से करेगा। कोविड -19 के नए वैरिएंट की बात भाजपा सरकार कर रही है वहीं खुलेआम सत्तारूढ़ भाजपा भारी भीड़ जुटा रही है। क्या भाजपा की रैली से नहीं है कोविड का खतरा।

उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक अध्यक्ष प्रमिला रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि देवभूमि में प्रधानमंत्री द्वारा नशाबंदी, बेरोजगारी, पलायन, महिलाओं की दुर्दशा, स्वास्थ्य एवं उत्तराखंड के संसाधनों पर हो रही लूट परिसम्पत्तियों का बंटवारा ,हमारे बंजर होते खेत खलियान को अनदेखा किया गया है। हम भारत के प्रधानमंत्री का केवल चुनावी मोड़ पर भाजपा के प्रचारक के रूप में घोर विरोध करते हैं, केवल राजनीतिक हित के लिए भारत के प्रधानमंत्री को रैली करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। वर्तमान में कोविड-19 का नया वैरीअंट देहरादून पहुंच चुका है हम भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हैं यदि दिल्ली से महामारी फैली तो भारतीय जनता पार्टी दोषी होगी इसलिए भारत के प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दें और उत्तराखंड के लोगों को इस महामारी से बचाए।
उपस्थित महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों की घोर आलोचना की गई और इस बात पर सहमति जताई कि भारतीय जनता पार्टी अपने पार्टी के कार्यक्रम में सरकारी धन का उपयोग कर रही है। सरकारी तंत्र का उपयोग करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा है , जिसका हम घोर विरोध करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments